ईद -29-Jun-2023
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 29/06/2023
ईद
----
देखो ईद आ गई,
बहार देखो छा गई।
बच्चों के मुख खिल उठें
संग खुशियाँ आ गई।
देखो ईद आ गई,
बहार देखो छा गई।
सबको गले लगाऍं आज,
मिलकर त्योहार मनाएँ आज।
पवन ठंडी छा गई
देखो ईद आ गई,
बहार देखो छा गई।
त्योहार कोई भी हो मित्रों,
सबको करीब लाता है।
मिलते सब एक दूसरे से
वक्त सबको पास लाया है।
देखो ईद आ गई,
बहार देखो छा गई।
जो हैं निर्धन परिवार
चलो मिलकर करें सब
उनकी मदद
भूखों को दें भोजन
तन ढकने को दें वस्त्र।
देखो ईद आ गई,
बहार देखो छा गई।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
Gunjan Kamal
03-Jul-2023 06:53 AM
👏👌
Reply
Alka jain
30-Jun-2023 07:07 PM
Nice one
Reply
Varsha_Upadhyay
29-Jun-2023 06:03 PM
बहुत खूब
Reply